हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के दूसरे दिन दो परीक्षाएं आयोजित की गई। जिसमें तीन नकलची पकड़े गए। केंद्र अधीक्षकों ने तीनों के यूएमसी केस बनाकर बोर्ड को भेज दिए हैं। जिले में बोर्ड द्वारा बनाए गए 98 परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों ने अर्थशास्त्र और फिजिक्स की परीक्षा दी। हालांकि रोज की तरह रोल नंबर ढूंढने में विद्यार्थियों को थोड़ी परेशानी हुई। वहीं करनाल में नकल का खेल थम नहीं रहा है। 12वीं की दो दिन पहले हुई पिछली परीक्षा में नकल के आठ केस सामने आए थे। जबकि बुधवार को हुई 10वीं की पहली परीक्षा में 27 नकलची पकड़े गए थे। बोर्ड अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि तीनों के यूएमसी केस बनाकर बोर्ड को भेज दिए हैं। आज 12वीं की फाइन आर्ट की परीक्षा है।