फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्ट कर्मचारी सरकार को कर रहे बदनाम : रामजवारी

Sun, 28 Dec 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग। भाजपा सरकार देश व प्रदेश में सभी क्षेत्रों में प्रगति पथ पर अग्रसर दिखाई देती है लेकिन भ्रष्टाचार व घूसखोरी पर कुछ कर्मचारी और अधिकारी सरकार का सिर झुका देते हैं। समाजसेवी रामजवारी शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ कुछ कर्मचारी जनता तक नहीं पहुंचा रहे हैं। ये भ्रष्टाचारी कर्मचारी लोगों से रिश्वत लेने के बाद योजनाओं का लाभ लोगों को देते हैं और सरकार को बदनाम कर रहे हैं। शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि इन घूसखोर कर्मचारियों के खिलाफ मिलकर एक अभियान चलाएं, जिससे प्रदेश सरकार इनके खिलाफ कार्रवाई कर सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें