फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी चीनी मिल ने खरीदा गन्ना हार्वेस्टर : अदिति

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। करनाल सहकारी चीनी मिल ने किसानों की श्रम संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए गन्ना हार्वेस्टर खरीदा है। मिल ने बड़ागांव में गन्ना किसानों के लिए एक प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया। प्रबंध निदेशक अदिति ने किसानों से हार्वेस्टर का लाभ उठाने के लिए चीनी मिल के गन्ना कार्यालय से संपर्क करने की अपील की। शिविर में गन्ना किसानों की समस्याओं का निराकरण और बिजाई की नवीनतम तकनीकें बताई गईं। करनाल चीनी मिल के सीडीओ रामपाल ने किसानों को गन्ने की संशय क्रियाओं और वाइड रो तकनीक बताई। उन्होंने किसानों से चार फुट की दूरी पर बिजाई करने का अनुरोध किया। कीट और बीमारियों के बारे में भी बताया गया। अदिति ने किसानों को आश्वस्त किया कि मिल का पेराई सत्र समय पर शुरू होगा। इस शिविर में 80 से अधिक प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें