फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में दें योगदान : डॉ. अर्चना

Fri, 12 Dec 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। घरौंडा, करनाल और नीलोखेड़ी में वीरवार को पार्टी को संगठनात्मक दृष्टि से और अधिक मजबूत बनाने के लिए भाजपा बूथ अध्यक्षों व बीएलए-2 की बैठकों का आयोजन किया गया। इनमें भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा ही वह एकमात्र पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है और हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकारिणियों की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। साथ ही डॉ. गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को वोकल फॉर लोकल के बारे में जागरूक करें और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने मन की बात कार्यक्रम में जिला करनाल के लगातार प्रथम स्थान पर आने पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें