करनाल । नीलोखेड़ी स्थित हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान में शनिवार को राज्य स्तरीय सरपंच कार्यशाला आयोजित की गई। संस्थान निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि चयनित महाग्रामों में जल्द कचरा संग्रह और निस्तारण के लिए विशेष वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। डॉ. राहुल नरवाल ने सरपंचों से कहा की वे शुक्रवार से रविवार को शाम 5 से 7 बजे तक दूरभाष पर उनकी समस्या सुनने के लिए उपलब्ध रहेंगे। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) से जुड़े डीपीओ दलजीत सिंह ने कचरा निस्तारण की प्रस्तावित योजना के बारे में जानकारी दी। संस्थान के सहायक प्रोफेसर डॉ. सुशील मेहता, कमलदीप सांगवान, वजीर सिंह, स्वच्छ भारत मिशन शाखा चंडीगढ़ से अभिषेक शर्मा व अन्य सदस्य मौजूद रहे। ब्यूरो