फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की बैठक आज

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। बिजली उपभोक्ताओं की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की बैठक मंगलवार को 11 बजे होगी। अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने बताया कि राजीव गांधी विद्युत सदन स्थित सर्कल कार्यालय, सेक्टर-12 के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की जाएगी। बैठक में वे उपभोक्ता अपनी शिकायतें रख सकेंगे, जिनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करने के बाद भी नहीं हो पाया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिन मामलों पर न्यायालय में सुनवाई चल रही है या जो शिकायतें दो वर्ष से अधिक पुरानी हैं, वे सुनवाई के पात्र नहीं होंगी। इसके अतिरिक्त बिजली चोरी से संबंधित शिकायतों पर भी इस बैठक में विचार नहीं किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें