फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान देश के लोकतंत्र की नींव : बलवंत

Thu, 16 Apr 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
साढौरा शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास करते पूर्व विधायक व नपा चेयरपर्सन। प्रवक्ता - फोटो : विजेता ​खिलाड़ियों को मेडल पहनाते एएसपी व एडीएम।
विज्ञापन
साढौरा। बाल्मीकि बस्ती के चौक पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर नगर पालिका की ओर से बनाए जाने वाले शेड का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास के दौरान पूर्व विधायक बलवंत सिंह ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके द्वारा निर्मित भारतीय संविधान आज देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत नींव है। जिला परिषद के चेयरमैन रमेश चंद्र ठसका ने युवाओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। नगरपालिका चेयरपर्सन शालिनी शर्मा ने बताया कि इस शेड का निर्माण 2.5 लाख की लागत से किया जाएगा। मार्केट कमेटी के अध्यक्ष नवीन भसीन, नपा वाइस चेयरमैन देवेन्द्र सैनी, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन नैब सैनी, भाजपा मंडल महामंत्री कृपाल सिंह झंडा, मंगतराम सैनी, पार्षद जगदीश व अन्य मौजूद रहे। संवाद

साढौरा शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास करते पूर्व विधायक व नपा चेयरपर्सन। प्रवक्ता- फोटो : विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाते एएसपी व एडीएम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें