करनाल। वीरवार को संविधान दिवस के अवसर पर स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में सुबह 11 बजे संविधान दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिला प्रशासन के सभी अधिकारी व कर्मचारी भाग लेंगे। उपायुक्त आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि संविधान दिवस के सफल आयोजन के लिए जिला राजस्व अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। संवाद