करनाल। पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों और प्राध्यापकों के लिए मानसिक स्वास्थ्य बढ़ाने वाली गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्म-अप एक्सरसाइज और सकारात्मक पुष्टिकरण से शुरुआत हुई, इसके बाद रोल द डाइस, डम्ब शराड्स, रॉन्ग आंसर एक्टिविटी, फूड एंड मेंटल हेल्थ सत्र जैसी गतिविधियों के जरिये विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न आयामों से जोड़ा गया। प्राध्यापक डॉ. प्रदीप, प्राचार्या डॉ. रेखा त्यागी, डॉ. शिखा, डॉ. अमरदीप, डॉ. राजेश कुमार व अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद