फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कांग्रेस का एकता संकल्प समारोह कल

Fri, 22 May 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
जानकारी देते भूपिंद्र लाठर भुप्पी और अन्य। स्वयं
विज्ञापन
करनाल। कांग्रेस की ओर से गगसीना गांव में शनिवार को शाम 4 बजे एकता संकल्प समारोह का आयोजन होगा। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला मुख्य अतिथि रहेंगे। ये बातें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपिंद्र लाठर भूप्पी ने वीरवार को अपने निजी ढाबे पर प्रेसवार्ता करते हुए कही। इससे पहले उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया गया। भूपिंद्र लाठर ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता गांव-गांव, शहर-शहर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। कंवरपाल पान्नु, गुरविंद्र राणा, पुष्पिंद्र राणा, कुलदीप गोस्वामी, कर्मबीर ढाकला, विनोद कैमला आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें