अंबाला। ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर डिफेंस कालोनी व पटेल नगर में कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सभी को भाजपा के पटके पहनाते हुए पार्टी में उनका स्वागत किया। डिफेंस काॅलोनी में पुराने कांग्रेसी एवं वर्तमान में चित्रा सरवारा के साथी सुरेंद्र छिंदा व विजय कुमार के नेतृत्व में बबली, अजमेर सिंह, राज कुमार, मुख्यतयार सिंह, संजीव, पवन, राजिंद्र, लोकेश, लवली, प्रियांशु, विशाल आदि ने भाजपा का दामन थामा। इसी प्रकार डिफेंस कालोनी में दीपक कुमार के नेतृत्व में भी दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाजपा को ज्वाइन किया। वहीं पटेल नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़ते हुए भाजपा में आस्था जताई। संवाद