फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कांग्रेस कल करेगी वोट चोर, गद्दी छोड़ आंदोलन

Tue, 11 Nov 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल। कांग्रेस वोट चोरी के मुद्दे को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन वोट चोर, गद्दी छोड़ शुरू करने जा रही है। इसके तहत 12 नवंबर को करनाल में पार्टी कार्यकर्ता धरना देकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने निर्देश जारी किए हैं। वोट चोर, गद्दी छोड़ आंदोलन की तैयारी को लेकर सोमवार को दोपहर बाद जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) के शहरी कार्यालय पर बैठक की गई। कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि 12 नवंबर को सुबह 10 बजे सेक्टर-12 में पेट्रोल पंप के नजदीक सभी कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकत्रित होंगे। वहां से पैदल मार्च करते हुए लघु सचिवालय तक जाएंगे, वहां उपायुक्त करनाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य रूप से शामिल होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें