फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ट्रेड डील के विरोध में कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
लघु सचिवालय में ज्ञापन सौपते शहरी जिलाध्यक्ष पराग गाबा और ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजेश वैद्य। स्वयं
विज्ञापन
करनाल। ट्रेड डील, बुढ़ापा पेंशन कटौती, राशन कार्ड काटे जाने जैसी जनसमस्याओं के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अगुवाई शहरी जिलाध्यक्ष पराग गाबा और ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजेश वैद्य ने की।कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सेक्टर-12 में एकत्रित हुए और धरना देते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पराग ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। भारत-अमेरिका ट्रेड डील से किसानों को नुकसान होगा। उपाध्यक्ष जोगिंद्र वाल्मीकि, सुमिता सिंह, सुरेश गुप्ता, दिलशेर डाचर, बिंदर पोसवाल, तरुण चौहान, ललित आहूजा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें