.दिल्ली में कांग्रेस की महा रैली के रवाना होते करनाल कांग्रेस कमेटी के सदस्य।
करनाल/असंध। कांग्रेस पार्टी की ओर से ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे के साथ दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महा रैली में शामिल होने के लिए रविवार को शहर से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता रवाना हुए। पार्टी के शहर अध्यक्ष पराग गाबा, ग्रामीण अध्यक्ष राजेश वैद्य और लोकसभा प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा ने नेतृत्व किया। पराग गाबा और राजेश वैद्य ने आरोप लगाया कि भाजपा ने लोकतंत्र की मर्यादाओं को तार-तार करते हुए वोट चोरी की राजनीति की है। पंकज गाबा, तेजी मान, पीएस लाडी संधू, नितिन मल्होत्रा, सचिन बुढ़नपुर, ललित आहूजा, अनहद प्रताप, सोमिल संधू, सिकंदर संधू, पंकज पाल आदि शामिल रहे। हरियाणा किसान कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष शेर प्रताप शेरी भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली रवाना हुए। उनके साथ सुरेश मान, ओमप्रकाश मान, जोगिंद्र मान, नरेंद्र मान, दलबीर मोरमाजरा रहे। ब्यूरो