फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस को नहीं मिल रहे उम्मीदवार : नायब सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री बोले, कांग्रेसी सुबह जिसे तैयार करते हैं, शाम को वह प्रत्याशी कर जाता है मना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं, सुबह जिसे तैयार करते हैं, शाम को वह मना कर जाता है। इसकी वजह ये है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साढ़े नौ साल के कार्यकाल के कार्यों के आगे, कांग्रेस के 55 साल के कार्यकाल के विकास कार्य कहीं ठहरते ही नहीं हैं।
सीएम विजय संकल्प रैली के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने भाजपा के संकल्प पत्र को विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने वाला बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की परिकल्पना पर दिल्ली-अमृतसर फोर लेन बनाया गया था लेकिन कांग्रेस के शासन में इसकी हालत खस्ता हो गई। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे पूरा किया है।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं व उपलब्धियां गिनाईं। प्रधानमंत्री ने महिलाओं के सशक्तीकरण, युवाओं के विकास, स्वरोजगार और रोजगार, गरीबों व किसानों के लिए लगातार कार्य किया है।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने दोपहर बाद तीन बजे भाजपा जिला कार्यालय कर्ण कमल में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बाबा साहब की जयंती के दिन पार्टी द्वारा जारी घोषणा पत्र को संकल्प पत्र नाम दिया है। संकल्प पत्र के हवाले से मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल से जो मुफ्त राशन की योजना चल रही है, वह आगे भी जारी रहेगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, घरौडा विधायक हरविंद्र कल्याण, पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि संजय बठला, ब्रज गुप्ता, भारत भूषण जुआल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें