फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भाजपा प्रत्याशी के नामांकन पत्र में कांग्रेस ने फंसाया सदस्यता का पेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को कुल 26 नामांकन पत्र आए थे। मंगलवार को नामांकन पत्रों की छंटनी की गई। इसमें 15 नामांकन पत्र को स्वीकार किया तो एक को रद्द किया। मगर दोपहर तक भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के नामांकन पत्र में माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड में सदस्यता जुड़ा पेंच फंसा रहा।
विज्ञापन

इसके लिए अधिवक्ता हेमंत ने पूर्व में मेल भी किया था। इसके बाद मंगलवार को उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की छंटनी की जानी थी। मगर अधिवक्ता हेमंत पेश नहीं हुए। इसके बाद कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष व बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रोहित जैन कांग्रेस प्रत्याशी वरुण मुलाना की तरफ से अधिकृत प्रतिनिधि बनकर निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पेश हुए।
उन्होंने प्रश्न उठाया कि भाजपा प्रत्याशी के शपथपत्र में उनकी सदस्यता से जुड़ी जानकरी नहीं है। ऐसे में बोर्ड में सदस्य पद का लाभ लेने पर अधिवक्ताओं ने फार्म रद्द करने की मांग उठाई। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी की तरफ से भी अधिवक्ता संदीप सचदेवा आए। उन्होंने अपना पक्ष रखा और बताया कि भाजपा प्रत्याशी ने 26 अप्रैल को बोर्ड को अपना इस्तीफा दिया था जोकि 29 अप्रैल को स्वीकार हो गया था।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कोई पद का लाभ नहीं लिया। इसके बाद निर्वाचन कार्यालय से माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड से यह जानकारी ई-मेल के माध्यम से मंगाई। जिसमें पता चला कि बंतो कटारिया ने 29 अप्रैल को बोर्ड की सदस्या से अपना इस्तीफा दे दिया था। अधिवक्ता रोहित जैन ने बताया कि पहले तो भाजपा प्रत्याशी को अपने शपथ पत्र में यह जानकारी देनी चाहिए थी। इस्तीफा दिया तो अधिसूचना जारी नहीं हुई इस मामले में हम विचार कर रहे हैं आगामी निर्णय लेकर आगे बढ़ेंगे।

एक नामांकन पत्र किया रद्द

डीसी और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालीन ने बताया कि मंगलवार को लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की छंटनी की। इस दौरान 26 नामांकन पत्र सही मिले और उनमें से 15 को स्वीकार किया। वहीं, मुख्य उम्मीदवार का नामांकन स्वीकार किए जाने के बाद कवरिंग उम्मीदवार का नामांकन रद्द किया गया। इसके साथ-साथ भारतीय चुनाव आयोग द्वारा 2025 तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किए गए उम्मीदवार बिजेंद्र कुमार का नामांकन रद्द किया गया है। इन्होंने वर्ष 2019 के चुनाव में अपना खर्चा नहीं दिया था। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालीन ने स्क्रूटनी के बाद उम्मीदवारों व उनके प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सभी उम्मीदवार अपने-अपने इलेक्शन एजेंट के लिए जल्द से जल्द फॉर्म-8 भरकर जमा करवा दें। इसके लिए उम्मीदवार स्वयं का हस्ताक्षर, इलेक्शन एजेंट का हस्ताक्षर और एजेंट की फोटो जमा करवाएं ताकि जल्द से जल्द उनके कार्ड जारी किए जा सकें।



इनके नामांकन हुए स्वीकार



जजपा से किरण पुनिया


इनेलो से गुरप्रीत सिंह

बहुजन समाज पार्टी से पवन कुमार

भाजपा से बंतो देवी कटारिया

इंडियन नेशनल कांग्रेस से वरुण चौधरी

आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) से कमल कुमार

पीपल्स पार्टी आफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से गुलाब सिंह नरवाल

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से नितेश चोपड़ा
भारतीय जवान किसान पार्टी से बलजीत सिंह



भारतीय युवा जन एकता पार्टी से मामचंद



एकम सनातन भारत दल से मेहर सिंह चालिया



हरियाणा जनसेना पार्टी से राकेश कुमार



बहुजन मुक्ति पार्टी से सूरज कुमार



निर्दलीय उम्मीदवार कुलबीर सिंह



निर्दलीय उम्मीदवार मोहर सिंह



तीन तयशुदा तारीखों पर होगी चुनाव खर्च की जांच

डीसी और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालीन ने कहा कि सभी उम्मीदवार आदर्श आचार संहिता का पालन करें। चुनाव खर्च अपने घोषित बैंक खाता से ही करें। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में तीन तयशुदा तारीखों पर उम्मीदवारों के चुनाव खर्च की जांच की जाएगी। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार जनसभा करने, रैली करने और गाड़ियों की अनुमति अवश्य लें। प्रचार के लिए पोस्टर, बैनर आदि लगाने के लिए स्थान निर्धारित कर दिए गए हैं। इन तय स्थानों पर ही प्रचार सामग्री लगाई जाए।

पोलिंग स्टेशन के 200 मीटर के दायरे में न करें प्रचार

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालीन ने कहा कि सभी उम्मीदवार पोलिंग स्टेशन के 200 मीटर के दायरे में किसी तरह की कोई प्रचार-प्रसार सामग्री न लगाएं। इसके अतिरिक्त स्कूल की छुट्टी के समय, स्कूल के आसपास और अस्पताल के आसपास जनसभा का कार्यक्रम न रखें। उन्होंने सभी उम्मीदवारों को कहा कि किसी तरह की परेशानी के लिए वह तत्काल उपायुक्त कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें