142... पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व विधायक शमशेर गोगी। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने अपने जन्मदिन पर बधाई देने के लिए पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि असंध में कांग्रेस की मजबूत पकड़ है। ये बातें उन्होंने नगर की नई अनाज मंडी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। गोगी ने जीएसटी को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि नौ साल पहले भाजपा सरकार ने जीएसटी लगाई और अब सरकार जीएसटी सुधारों के फायदे बता रही है। इस अवसर पर पूर्व सिटी प्रधान जितेंद्र चोपड़ा, मुनीष सिंगला, गौरा विर्क सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद