मूनक। गांव सालवन में शनिवार को कांग्रेस का सम्मेलन हुआ, जिसमें पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में किसान, मजदूर व कर्मचारी प्रकोष्ठ के वाइस चेयरमैन सुखदेव शर्मा का कार्यकर्ताओं ने स्मृति चिन्ह व सिरोपा भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों, मजदूरों, युवाओं, व्यापारियों समेत समाज के हर वर्ग की आवाज है। सरबजीत सिंह, बलदेव सिंह सांभली, सुरेश कुमार, बृज शर्मा और पूर्व सरपंच मित्रपाल शर्मा ने भी विचार रखे। संवाद