फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताब के माध्यम से कांग्रेस दंगों जैसे मुद्दे से नहीं बच सकती : त्रिलोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। अल्पसंख्यक आयोग हरियाणा के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता त्रिलोचन सिंह ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर सिख दंगों और ऑपरेशन ब्लू स्टार जैसे संवेदनशील ऐतिहासिक मुद्दों से बचने का आरोप लगाया। सिंह ने कहा कि इतिहास में दर्ज इन घटनाओं को केवल किताबों में कुछ बातें लिखकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सिख समाज आज भी इन घटनाओं के दर्द को अपने दिल में संजोए हुए है और इनका जवाब चाहता है। उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगों का जिक्र किया। इन दंगों के दौरान हजारों निर्दोष सिखों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। अनेक परिवारों को उजाड़ दिया गया और उनके घरों व कारोबारों को नुकसान पहुंचा। कई लोगों को वर्षों तक न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें