करनाल। माकपा जिला सचिव जगपाल राणा ने एक बयान जारी करके आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के बाद एएसआई संदीप लाठर की आत्महत्या पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम ने गृह विभाग के उच्च अधिकारियों की कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब आईपीएस अधिकारी की खुद की शिकायतों की सुनवाई न हो, तो आम नागरिकों में न्याय के प्रति कैसे भरोसा पैदा हो सकता है? मौजूदा स्थिति में स्वतंत्र, पारदर्शी न्यायिक जांच और विभागीय कार्यप्रणाली में व्यापक सुधारों की जरूरत है। संवाद