करनाल। प्रदेशभर के डीआइटीएस के तहत लगे कंप्यूटर ऑपरेटर धरने पर हैं। मंगलवार को भी कर्मचारियों ने लघु सचिवालय के सामने धरना जारी रखा और सरकार की नीतियों को कोसा। कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल से प्रदेश के सभी जिलों की तहसीलों, उपमंडलों व जिला स्तर पर सरल केंद्रों में कामकाज ठप है। जिला प्रशासन की ओर से नियमित कर्मचारियों को लगाकर हालात संभालने की कोशिश की जा रही है लेकिन लोगों की संख्या के आगे सभी इंतजाम बौने साबित हो रहे हैं जिससे कार्यालयों में फाइलों के अंबार लगे हैं।