फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कंप्यूटर ऑपरेटरों ने मंत्रियों को सौंपा मांगपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ ने सोमवार को भी लघु सचिवालय के सामने राज्य स्तरीय धरना जारी रखा। इस दौरान बैठक कर निर्णय लिया गया कि यदि प्रदेश सरकार जल्द उनकी मांगों को नहीं मानती है तो जल्द कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री आवास की ओर पैदल कूच करेगा। सोमवार को सभी जिलों में स्थानीय मंत्रियों को मांग पत्र सौंपे गए। संघ ने लघु सचिवालय के बाहर भविष्य में भी धरना जारी रखने का एलान किया है।
कर्मचारियों नेताओं का कहना है कि सरकार का उदासीन रवैया व आम जनमानस को हो रही परेशानियों के बारे में वह प्रधानमंत्री को अवगत करवाएंगे। संगठन के प्रदेश संयोजक राजेश गौतम ने बताया कि सोमवार को उनका धरना 15 दिन में प्रवेश कर गया है। सरकार की हठधर्मिता के चलते जिले की तहसीलों व उपतहसीलों में काम न होने से हर कोई परेशान है। इसी कड़ी में सभी जिला अध्यक्षों ने अपने-अपने जिले में प्रदर्शन कर सभी मंत्रियों के निवास पर जाकर मांग पत्र सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा सरकार एवं उच्च अधिकारियों को 15 दिनों से आम जनता को हो रही परेशानियों एवं राजस्व की हो रही हानि से कोई भी फर्क नहीं पड़ रहा। संगठन के राज्य प्रधान विजय सिंह ने बताया कि सरकार के रवैये से आमजन को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें