फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बिजली उपभोक्ताओं की आज सुनी जाएंगी शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से एक जनवरी वीरवार को मंडल स्तर पर उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। रोहतक मंडल के अधीन आने वाले सभी जिलों के उपभोक्ता अपनी शिकायत दे सकते हैं। उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम रोहतक के अध्यक्ष खुला दरबार लगाकर शिकायतें सुनेंगे। निगम के अधीक्षण अभियंता नसीब सिंह ने बताया कि इस दाैरान बिजली संबंधी ऐसे समस्याओं का समाधान किया जाएगा, जिन शिकायतों का स्थानीय अधिकारियों से मिलने के बाद भी समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसे उपभोक्ता जिनका बिजली संबंधी केस कोर्ट में विचाराधीन है और जिनकी शिकायत या मामला दो वर्ष से पुरानी है, ऐसे उपभोक्ता सुनवाई के पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा बिजली चोरी संबंधी शिकायतें भी बैठक में नहीं सुनी जाएंगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें