फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बिजली उपभोक्ताओं की आज सुनी जाएंगी शिकायतें

Tue, 18 Nov 2025 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से मंगलवार को सुबह 11 बजे बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी जाएंगी। इसमें शिकायतों की सुनवाई उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम करनाल के अध्यक्ष करेंगे। निगम के अधीक्षण अभियंता नसीब सिंह ने बताया कि ऐसे उपभोक्ता पात्र होंगे, जिनकी शिकायतों का स्थानीय अधिकारियों से मिलने के बाद भी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि ऐसे उपभोक्ता जिनका बिजली संबंधी केस कोर्ट में विचाराधीन है और जिनकी शिकायत या मामला दो वर्ष से पुराना है, वे पात्र नहीं होंगे। बिजली चोरी संबधी शिकायतें भी बैठक में नहीं सुनी जाएंगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें