करनाल। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आयोजित बिजली निगम के खुले दरबार में शिकायतों की कमी चर्चा का विषय बनी रही। अधिकारियों को जहां समस्याओं का अंबार लगने की उम्मीद थी, वहीं पूरे कार्यक्रम के दौरान एक भी शिकायत नहीं मिली। निगम के अधिकारी तय समय तक शिकायतकर्ताओं का इंतजार करते रहे। खुले दरबार का आयोजन निगम के स्थानीय कार्यालय में हुआ था, जहां एसडीओ से लेकर अधीक्षक अभियंता तक मौजूद रहे। ब्यूरो