माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सैनिक स्कूल कुंजपुरा में वॉलीबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। दो वर्गों में हुई प्रतियोगिता में स्कूल के सभी सदनों की टीमों ने हिस्सा लिया। शानदार प्रदर्शन करते हुए इस साल भी पानीपत सदन ने दोनों वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्रापत किया। वहीं, वरिष्ठ वर्ग में कुरुक्षेत्र सदन से रोहित और कनिष्ठ वर्ग में चिलियनवाला सदन से अमित को उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब मिला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल कर्नल विजय राणा ने की। वहीं मुख्यातिथि के रूप में स्कूल के भूतपूर्व छात्र असिस्टेंट कमिश्नर विवेक आर्या पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय लेकर मुकाबलों का आगाज किया। इस दौरान कई रोचक मुकाबले हुए। दर्शकदीर्घा में बैठे अन्य विद्यार्थियों ने तालियों के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।
वरिष्ठ सदन में पानीपत प्रथम, कुरुक्षेत्र द्वितीय, चिलियनवाला तृतीय और थानेश्वर सदन चतुर्थ स्थान पर रहा। इसी प्रकार प्रतियोगिता के कनिष्ठ सदन में पानीपत कनिष्ठ सदन ने भी क्लीन स्वीप करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि चिलियनवाला द्वितीय, थानेश्वर तृतीय और कुरुक्षेत्र सदन चतुर्थ स्थान पर रहा। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर सोनिया शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक संजय चौहान, खेल संयोजक अभिनव पाण्डेय, सीएचएम कपिल, अशोक और मनीषा मौजूद रहे। ब्यूरो