फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बाल राजपूतान में बनेगा सामुदायिक भवन

Sat, 25 Apr 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
 सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते  विधायक योगेन्द्र राणा। संवाद
विज्ञापन
मूनक। गांव बाल राजपूतान में लगभग 65 लाख रुपये से सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य होगा। विधायक योगेंद्र राणा ने शुक्रवार को इस विकास कार्य का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि इस भवन के निर्माण से गांव में शादी समारोह, सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए जगह उपलब्ध होगी। इससे ग्रामीणों को अब खराब मौसम या जगह की कमी जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। गांव के सरपंच सुरजीत सिंह, अमित राणा, अशोक शर्मा, अमरनाथ, वीरभान, कुलदीप शर्मा, राजेंद्र आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें