संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। गांव गोंदर में आर्थिक तंगी के चलते एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस जांच अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि गोंदर गांव में सलिंद्र (45) ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि सलिंद्र सोमवार रात 9 बजे घर आया था और खाना खाकर सो गया। सुबह जब उसकी पत्नी उठी तो वह बरामदे में फंदे से लटका हुआ था। उसने परिवार के अन्य लोगों को बुलाया और पुलिस को भी सूचना दी। परिजनों ने बताया कि सलिंद्र आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। उसकी 6 लड़कियां और एक लड़का है और 4 बेटियों की शादी हो गई है। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।