निगदू निगदू श्रीषनिधाम मंदिर में सरपंच जितेंद्र अरोड़ा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते वि
निगदू। श्री शनिधाम मंदिर में मां भगवती का जागरण आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक कबीरपंथी ने कमेटी के मांग पत्र पर मंदिर में लंगर हाॅल के लिए 11 लाख रुपये की घोषणा की। वहीं, प्रसिद्ध गायकों ने भजनों का गान कर भक्तों को भाव विभोर किया। भक्तों ने म्हारे री बगड़ में आईये मेरी मां आकै दरस दिखाइए मेरी मां हरियाणवी भजनों पर झूम कर कार्यक्रम का आनंद लिया। सरपंच जितेंद्र, महेंद्र मैहला, शमशेर दाबड़ा, प्रकाश मिश्र, स्वामी पृथ्वी पुरी महाराज, नवीन गर्ग, महेंद्र गर्ग आदि मौजूद रहे। संवाद