फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नागरिक अस्पताल में रंगीन एक्स-रे की सुविधा शुरू, मरीजों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
- रंगीन एक्स-रे की सुविधा मिलने से मरीज के किडनी व पेशाब नली की हो सकेंगी जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नागरिक अस्पताल में इंट्रावेनस पाइलोग्राम (आईवीपी) यानी रंगीन एक्स-रे की सुविधा शुरू हो गई है। जिससे गुर्दे, मूत्रवाहिनी व मूत्राशय (किडनी, यूरेटर व ब्लेडर) में पनप रहीं बीमारियों का पता लगाने में मदद मिलती है। यह सुविधा शुरू होने से जिलेभर के मरीजों को फायदा मिलेगा। नागरिक अस्पताल में आईवीपी की सुविधा निशुल्क है। ऐसे में अब आईवीपी एक्स-रे करवाने के लिए मरीजों को निजी अस्पतालों में तीन से चार हजार रुपये खर्च नहीं करने पड़ेंगे।
ये है आईवीपी एक्स-रे
नागरिक अस्पताल की रेडियोलॉजिस्ट विभागाध्यक्ष डॉ. सरिता बिश्नोई ने बताया कि आईवीपी एक एक्स-रे परीक्षा है। जिसमें गुर्दे, मूत्रवाहिनी और मूत्राशय की रूपरेखा तैयार करने के लिए एक विशेष डाई का उपयोग किया जाता है। जिससे पता लगता है कि आपकी किडनी व मूत्र तंत्र द्रव अपशिष्ट को कैसे संभालते हैं। इससे आपकी स्वास्थ्य देखभाल टीम को मूत्र पथ में समस्याओं का पता लगाने में मदद मिलती है। आईवीपी का उपयोग किसी मरीज के मूत्र में रक्त क्यों आता है या उसके बाजू-पीठ के निचले हिस्से में दर्द क्यों होता है।
विज्ञापन

कम रेडिएशन से मिलेगा ज्यादा लाभ
रेडियोलॉजी ऑफिसर रविंद्र मलिक ने बताया कि रंगीन एक्स-रे सीटी स्कैन के माध्यम से भी हो सकता है लेकिन सीटी स्कैन से ज्यादा रेडिएशन से मरीज के शरीर में अन्य बीमारी होने का खतरा रहता है। जबकि आईवीपी यानी रंगीन एक्स-रे की सुविधा शुरू करने से एक तरफ कम रेडिएशन से मरीजों को ज्यादा लाभ मिलेगा और दूसरी तरफ नागरिक अस्पताल में मरीज को यह सुविधा निशुल्क मिलेगी।
इन बीमारियों के इलाज में सहायक
बाजू और पीठ के निचले हिस्से में दर्द, मूत्र में रक्त, गुर्दे की पथरी से संबंधित लक्षण, बढ़ी हुई ग्रंथी, गुर्दे, मूत्रवाहिनी या मूत्राशय में ट्यूमर, मूत्र पथ के संक्रमण से घाव होना व मूत्र पथ के जन्म दोष।
विज्ञापन


मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए नागरिक अस्पताल में आईवीपी यानी रंगीन एक्स-रे की सुविधा शुरू की गई है। यह सुविधा सभी मरीजों के लिए निशुल्क रहेगी। इससे मरीजों को किडनी व मूत्र नली में रुकावट का कारण पता चल सकेगा।
डॉ. बलवान सिंह, पीएमओ, नागरिक अस्पताल, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें