सांप को पकड़ कर बैग में रखते स्नेकमैन सतीश स्वंय
करनाल। शहर के बांसो गेट के घनी आबादी वाले इलाके में रविवार को टेंट के पुराने सामान के पीछे सांप दिखाई देने से अफरा-तफरी मच गई। सांप फन फैलाकर बैठा था और आसपास लोगों की भीड़ जमा होने लगी। जहरीले सांप को देखकर कई महिलाएं और बच्चे घरों की छतों और बालकनी में जा खड़े हुए। स्थानीय लोगों ने स्नेक मैन सतीश फफड़ाना को सूचना दी। सूचना मिलने पर सतीश फफड़ाना टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कोबरा विशेष रेस्क्यू हुक की मदद से सांप को नियंत्रित किया। बिना हाथ लगाए उसे सावधानी से रेस्क्यू बैग में रखा गया। कोबरा के सुरक्षित पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। ब्यूरो