फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रोलर स्केटिंग में छाए कोच हरप्रीत

Mon, 12 Jan 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में कर्ण स्टेडियम के कोच हरप्रीत ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता विशाखापट्टनम में आयोजित की गई। हरप्रीत एशियन मेडलिस्ट हैं और वह 2019 में स्पेन में आयोजित वर्ल्ड गेम में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। उनका चयन कुछ माह पहले कर्ण स्टेडियम में स्केटिंग कोच के पद के लिए हुआ था। यहां यह सीट पिछले आठ साल से खाली था। उन्होंने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा दनियालपुर रोड स्थित ओपीएस इंटरनेशनल स्कूल में हुई। स्कूल से ही स्केटिंग का प्रशिक्षण मिला तो निरंतर अभ्यास से उनकी खेल प्रतिभा निखरती रही।



हरप्रीत सिंह की उपलब्धियां।

- 2025 63वीं रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप, विशाखापट्टनम में स्वर्ण पदक।
- 2016 में एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।
- 2017 व 2018 में वर्ल्ड ओपन चैंपियनशिप में रजत व कांस्य पदक जीता।
- 2019 में स्पेन में आयोजित वर्ल्ड गेम में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें