फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सीएम नायब सैनी कल देंगे ऑक्सीवन पार्क की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। 75वें वन महोत्सव राज्य स्तरीय कार्यक्रम की सफलता को लेकर वीरवार को लघु सचिवालय में उपायुक्त उत्तम सिंह की अध्यक्षता में जिला अधिकारियों की बैठक की गई। ये कार्यक्रम 13 जुलाई को सुबह 11 बजे से नई अनाज मंडी के सामने, ओल्ड बादशाही नहर, सेक्टर-37 के मैदान ऑक्सीवन में आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। वह ऑक्सीवन पार्क का उद्घाटन करेंगे। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में ऑक्सीवन को जनता को समर्पित करने के साथ ही पौधरोपण करके ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें