फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सीएम ने दी ऑक्सीवन-दो की सौगात, शहरवासियों को मिलेगी शुद्ध हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री ने त्रिवेणी लगाकर किया वन महोत्सव का आगाज, नई अनाज मंडी से मधुबन तक 40 हेक्टेयर में पांच वन क्षेत्र किए जा रहे तैयार
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को कर्णनगरी वासियों को ऑक्सीवन के दूसरे चरण की सौगात दी। करीब 40 हेक्टेयर क्षेत्र में बनने वाले इस विशाल पार्क से जहां हरियाली बढ़ेगी, वहीं लोगों को शुद्ध हवा मिलेगी। नई अनाज मंडी के सामने से मधुबन तक की इस ऑक्सीवन में अलग-अलग तरह के पांच वन क्षेत्र तैयार किए जा रहे हैं।
75वें राज्यस्तरीय वन महोत्सव के दौरान ऑक्सीवन भाग दो का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने त्रिवेणी रोपित करके किया। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण प्रहरी बने पुलिस के जवान और एनसीसी कैडेट ने ऑक्सीवन में 20 हजार पौधे रोपित किए। अब ऑक्सीवन पार्ट-3 विकसित किया जाएगा। ऑक्सीवन का पांच जून 2021 को विश्व पर्यावरण दिवस पर तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिलान्यास किया था। जिसे तीन भागों में विकसित किया जाएगा, जिसमें नौ प्रकार के वन क्षेत्र विकसित होंगे। ऑक्सीवन परियोजना के तहत शहरवासियों को शुद्ध हवा व स्वस्थ जीवन दिया जाएगा। पहले भाग का कार्य पूरा हो चुका है। ऑक्सीवन की पूरी परियोजना पर लगभग 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वन विभाग द्वारा प्रकाशित नौ पुस्तकों का विमोचन किया।
विज्ञापन


दूसरे भाग में तपोवन, पाखीवन, कृष्णवन व सुंगध वन विकसित किए गए हैं। ऑक्सीवन चार किलोमीटर क्षेत्र में करीब 80 एकड़ भूमि में तैयार किया जाएगा। यह शहरवासियों व पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। इससे शहरवासियों को शुद्ध वातावरण मिलेगा। ऑक्सीवन के दूसरे भाग में 20 हजार पौधे विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं, छात्रों, एनसीसी कैडेट और स्वयंसेवकों ने लगाए।

ये पौधे लगाए
दूसरे भाग में अंतरिक्ष वन में जंगल की आग (पलाश/ढाक), कटहल गुल्लर, आंवला, कृष्णा नील, चैम्पा, खैर व बेल पत्थर की पौध लगाई गई। आरोग्य वन में तुलसी, अश्वगंधा, नीम, एलोवेरा, हरड़, बेहड़ा, आंवला आदि औषधीय पौध रोपित की गई। जिसका पहला भाग पहले ही तैयार हो चुका है।

ऑक्सीवन के भाग दो में स्मृति वन विकसित किया जाएगा, जिसमें लोग अपने जन्मदिन व विशेष दिन की स्मृति के लिए पौधरोपण करेंगे। जैसे ही व्यक्ति का एक साल बाद जन्मदिन या विशेष तिथि आएगी, इस तिथि पर ऑक्सीवन में पौधरोपण कर सकते हैं।

हर व्यक्ति एक पेड़ जरूर लगाए : वन मंत्री
वन एवं वन्य प्राणी, पर्यावरण एवं खेल राज्य मंत्री संजय सिंह ने लोगों का आह्वान किया कि आज से शुरू की गई एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत वे कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। इसके साथ-साथ यह संकल्प भी लें कि अपने बच्चे के जन्म दिवस पर, विवाह की वर्षगांठ के अवसर पर या किसी खुशी पर पौधा लगाकर अपनी खुशी को यादगार बनाएं।

चार वर्षों तक रोपित पौधों का रखा जाएगा विवरण
स्वस्थ पर्यावरण के लिए हरित आवरण की महत्वपूर्ण भूमिका और हरियाणा में वन क्षेत्रों में कमी को पहचानते हुए वन विभाग की ओर से वन मित्र योजना शुरू की गई है। योजना का उद्देश्य वृक्ष आवरण बढ़ाने में स्थानीय समुदायों को सीधे शामिल करना है। योजना के तहत एक जुलाई से 15 अगस्त तक पौध रोपण अवधि होगी। 31 अगस्त तक पौधरोपण सत्यापन और जियो टैग, सितंबर से अप्रैल तक रोपित पौधों का रखरखाव व संरक्षण किया जाएगा। योजना के तहत चार वर्षों तक रोपित पौधों का रखरखाव और संरक्षण का लेखा-जोखा रखा जाएगा।
विज्ञापन


वीआईपी लॉज में बैठे व्यक्ति ने सीएम का भटकाया ध्यान, कार्यक्रम खत्म होते ही लगे कूड़े के ढेर
करनाल। वन महोत्सव के दौरान वीआईपी लॉज में बैठे एक फरियादी ने कार्यक्रम की शुरूआत में ही मुख्यमंत्री का ध्यान भटकाया। इस दौरान व्यक्ति ने अपनी शिकायत की पर्ची हाथ में उठाते हुए सीएम की ओर इशारा किया। हालांकि बाद में वहां मौजूद पुलिस बल ने उन्हें समझा कर बैठा दिया। वहीं कार्यक्रम का अंत होते ही जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए। इस दौरान मुख्यमंत्री की ओर से विमोचित की गई नौ पुस्तकें भी नीचे पड़ी मिली। खाने के लिए मंगवाई गई सामग्री के लिए मारामारी हुई। इस दौरान लोग खाने के पैकेट लेने को झगड़ते भी नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें