फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छा कार्यक्रम के वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने किया जेल का दौरा 

Sun, 12 Feb 2017 12:25 AM IST
karnal
विज्ञापन
observation - फोटो : bureau
विज्ञापन

विज्ञापन
 हरियाणा स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने शनिवार को जिला जेल में बन्दियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिये दौरा किया। करनाल जेल के हरित व स्वच्छ वातावरण से प्रभावित होकर उन्होंने कहा कि करनाल जेल स्वच्छ होने के साथ - साथ हरित भी है। उन्होंने जेल में चल रहे स्वच्छता अभियान को आगे बढाने के कारगर सुझाव दिये। इस अवसर पर बन्दियों द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुती भी की गई। कार्यक्रम के अंत में सुभाष चंद्र द्वारा बन्दियों को उनके जेल में रहने के दौरान व यहां से जाने के बाद अपने जीवन में स्वच्छता अपनाने की शपथ दिलवाई। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही बन्दियों में समाज सेवा व राष्ट्र् सेवा की दिशा में बन्दियों की उर्जा को नई दिशा देने के कई ठोस कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर जेल अधीक्षक शेर सिंह व वकील व समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें