करनाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को हरियाणा सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर जिलाध्यक्ष शुभम गुप्ता के नेतृत्व में सेक्टर-12 सैनी कॉलोनी के पीछे से स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें भाजपा के जिलाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों ने सड़कों पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने अपने 11 वर्ष पूरे कर लिए हैं। प्रदेश के सभी 11 नगर निगमों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसमें प्रदेश में 11 हजार भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। ब्यूरो