इंद्री। सीजेएम एवं प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी यादव ने बुधवार को सब डिविजनल लीगल सर्विसेज कमेटी इंद्री का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पैनल अधिवक्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं और कामकाज में आने वाली कठिनाइयों की जानकारी ली। इसके बाद सीजेएम ने इंद्री उपमंडल के भादसों, कुंजपुरा, कुटेल और पुराने बस स्टैंड पर स्थापित कानूनी सहायता केंद्रों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) इंद्री उदय प्रताप सिंह और सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कुणाल मित्तल भी उपस्थित रहे। संवाद