फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजेएम ने नि:शुल्क कानूनी सेवाओं की दी जानकारी

Fri, 15 Aug 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव डाॅ. इरम हसन ने वीरवार को प्लेस ऑफ सेफ्टी और श्रद्धानंद बाल आश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान सीजेएम डाॅ. इरम हसन ने ज्यूविनायलों से बातचीत कर उन्हें नि:शुल्क कानूनी सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही सीजेएम डॉ. इरम ने श्रद्धानंद बाल आश्रम का दौरा किया और बच्चों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों के आधार कार्ड के बारे में बातचीत की और जिन बच्चों के आधार कार्ड अपडेट होने हैं या बनने हैं, उसके लिए आवश्यक मार्गदर्शन किया। निरीक्षण जिला व सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें