फिजिशियन डॉ. सतविंद्र सिंह ने कहा कि गुरुग्राम में कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद स्वास्थ्य विभाग फिर सतर्क हो गया है। दो दिन पहले सिविल अस्पताल करनाल की एक महिला डॉक्टर भी पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा कि हमें सामान्य तौर पर भी अपने हाथों को साबुन से धोना चाहिए। खांसते और छींकते समय अपनी नाक और मुंह को रूमाल या टिश्यू पेपर से ढक कर रखें। जिन लोगों को सर्दी और फ्लू के लक्षण हैं, उनसे दूरी बनाए रखें। अंडे और मांस के सेवन से बचें।
सिविल अस्पताल की एक महिला डॉक्टर शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव मिली थी। शनिवार को हुए किसी भी टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं मिली है। महिला डॉक्टर को कई दिनों से हल्का बुखार और गले में दिक्कत थी। जिसके चलते उन्होंने शुक्रवार को टेस्ट कराया था। जिनमें वे पॉजिटिव मिली हैं, लेकिन उनकी तबीयत ठीक है। ऐसे में उन्हें होम आईसोलेट किया गया है।