फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरगढ़ टापू के लिए बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल-यमुनानगर स्टेट हाईवे पर घीड़ गांव के समीप स्थित टापू गांव के लिए हरियाणा रोडवेज की बस सेवा शुरू हो गई है। मंगलवार को जननायक जनता पार्टी के जिला संगठन सचिव आशीष मलिक व विद्यार्थियों ने करनाल रोडवेज डिपो महाप्रबंधक कुलदीप सिंह से मुलाकात की। उन्होंने जीएम के समक्ष समस्या रखी कि पिछले चार साल से इस गांव की बस सेवा बंद है। हरियाणा-उत्तर प्रदेश के बीच बने यमुना पुल के समीप यह गांव लगता है। इस गांव से शहर के शिक्षण संस्थानों में आने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी होती है। विद्यार्थियों को घीड़ गांव तक पैदल आना-जाना पड़ता है। इस पर संज्ञान लेते हुए जीएम कुलदीप सिंह ने तुरंत बस सेवा चालू करने के निर्देश दिए। गांव में बस पहुंचने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें