करनाल। मनरेगा का नाम बदलकर मनरेगा को खत्म करने के विरोध में शुक्रवार को सीटू जिला कमेटी की बैठक आयोजित की गई। कमेटी की जिला प्रधान बिजनेश राणा ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में जिला स्तर पर 22 दिसंबर को प्रदर्शन किया जाएगा। सचिव सतपाल सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने मनरेगा को खत्म कर नया विधेयक पारित किया है, जिसके 100 दिन के ग्रामीण रोजगार कानून को खत्म करने का मामला सामने आता है। इस मौके पर मनरेगा मजदूर, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्रामीण सफाई कर्मचारी और ग्रामीण चौकीदार मौजूद रहे। संवाद