फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल की सीआईए-2 टीम पर बरसाई ईंटे, फाड़ी वर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव डोड कारसा में रात को कैथल की सीआईए-2 टीम पर लोगों द्वारा ईंट बरसाने व एक पुलिस अधिकारी की वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है। कैथल पुलिस की सीआईए-2 टीम के अधिकारी एएसआई दलशेर सिंह की शिकायत पर निगदू थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में कैथल सीआईए-2 के एएसआई दलशेर ने बताया कि पुंडरी थाना में 28 जनवरी को एक हत्या का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच करते हुए संदिग्ध आरोपी नफे सिंह निवासी जांबा का नाम सामने आया था। वह टीम के साथ कौल के बस अड्डे पर नफे सिंह की तलाश कर रहे थे, इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि नफे सिंह अपने रिश्तेदार सुभाष निवासी डोड कारसा के मकान में सोया है। वह टीम के साथ उसके रिश्तेदार के घर पहुंचे तो सुभाष ने दरवाजा खोला। उसने अपना रैंक और नाम बताया। इसके बाद जब सुभाष से आंगन में खड़ी एक्टिवा के बारे में पूछा तो उसने बताया कि यह स्कूटी रिश्तेदार नफे सिंह की है। जब स्कूटी चेक करने लगा तो ऊपर से ईंट बरसने लगे। एक महिला ने आवाज लगाकर कहा कि नफे सिंह भाग जाओ पुलिस आ गई है। इसके बाद लोगों ने उसकी वर्दी फाड़ दी। नफे सिंह वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें