इंद्री बस स्टैंड पर बस में सवार एक व्यक्ति की जेब कट गयी और 26 हजार रुपये गायब हो गये। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रविंद्र सैनी निवासी श्यामगढ़ थाना तरावड़ी ने बताया कि वह झूला झुलाने का काम करता है। बलड़ी बाईपास से वह तीन फरवरी को यमुनानगर जाने वाली बस में सवार हो गया। इंद्री बस स्टैंड पर जब बस पहुंची तो वहां बहुत भीड़ थी। इस दौरान उसे अहसास हुआ की उसकी जेब से आगे खड़ा व्यक्ति कुछ निकाल रहा है। जब उसने देखा तो उसकी जेब कट चुकी थी और वह व्यक्ति वहां से फरार हो गया। जब उसने एक ऑटो चालक से भागे हुये व्यक्ति के बारे में पूछताछ की तो उसने उसका नाम विशाल बताया।