फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य को पहचानकर ही सही कॅरिअर क्षेत्र का करें चयन : विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक योगेंद्र राणा और एसडीएम सुमित सिहाग ने शिरकत की। इस दौरान विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि विद्यार्थियों के समक्ष कॅरिअर के अन्य विकल्प उपलब्ध हैं, ऐसे में हर विद्यार्थी अपनी रुचि, योग्यता, क्षमता और लक्ष्य को पहचानकर ही सही क्षेत्र का चयन करें। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा और रोजगार के बदलते अवसरों की जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। एसडीएम सुमित सिहाग ने कहा कि कॅरिअर का सही चुनाव जीवन की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी क्षमताओं का आंकलन कर लक्ष्य निर्धारित करने के लिए निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। इस माैके पर पवन जिंदल, अकविंद्र काैर, अनुज, नंद किशोर, गोबिंद, अजय और बाबा सुबे सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें