फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कृष्णा विद्या मंदिर में बच्चों को घुमाया वाटर पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। नूरवाला स्थित कृष्णा विद्या मंदिर में वीरवार को खरखौदा के वाटर पार्क में बच्चों को ले जाया गया। वहां बच्चों ने मौज मस्ती की और मनोरंजन कर एक-दूसरे के साथ समय व्यतीत किया। स्कूल की प्रधानाचार्या सुमन गोयल ने बताया कि गर्मी की छुट्टियां शुरू होने से पहले ही स्कूल के माध्यम से बच्चों को सर्वांगीण विकास व उनके मनोरंजन के लिए वाटर पार्क ले जाया गया। अंताक्षरी गेम्स खेले और पानी में भी खूब मौज मस्ती की। पार्क में अनेक प्रकार के झूले लगे हुए थे लेकिन ज्यादा ऊंचाई के झूलों पर बच्चों को बैठने से रोका गया और कम ऊंचाई वाले झूलों पर बच्चों ने झूलकर आनंद लिया। पूरा दिन कब व्यतीत हो गया बच्चों व शिक्षकों को पता ही नहीं चला। इस अवसर पर समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें