थेह खरक के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में बच्चों को टैबलेट देती स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी। विज्ञ
सीवन। राजकीय प्राथमिक पाठशाला थेह खरक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल टैबलेट(कृमिनाशक टैबलेट) खिलाई गई। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए साफ-सफाई अपनाने की सलाह भी दी गई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दलवीर कौर, जसवीर कौर और हरजिंदर कौर मौजूद रहीं। विद्यालय के मुख्य अध्यापक गुलशन कुमार और गांव के सरपंच मनप्रीत सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए। संवाद
थेह खरक के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में बच्चों को टैबलेट देती स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी। विज्ञ