.विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करती प्रप्रधानाचार्य सोनिया । संस्थान
निसिंग। ब्रह्मानंद पब्लिक स्कूल निसिंग में मंगलवार को 26वीं वार्षिक स्कूल खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें पहली कक्षा व दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने 60 मीटर दौड़, 80 मीटर दौड़, रिंग स्कीपिंग, कप बैलेंसिंग, स्पाइडर वॉक, बॉल बैलेंसिंग गेम, हुल्ला हूप रेस आदि प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। बच्चों ने पूर्ण दमखम के साथ अपनी प्रतिभा से सबको विस्मित कर दिया। बच्चों की चंचलता, उमंग, खेल-रुचि, भ्रातृ और प्रतिस्पर्धा ने प्रांगण में उपस्थित सभी दर्शकों को आकर्षित कर लिया। विद्यालय के प्रबंधक विक्रम चौधरी ने विजयी विद्यार्थियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। संवाद