करनाल। बल्ला के एमडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को विजय दशमी पर्व उत्साह एवं धूमधाम से मनाया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। विद्यार्थियों ने पारंपरिक परिधान पहन कर रामायण की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य कविता मान आर्य ने बच्चों को श्रीराम के बारे में बताया। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जन्मोत्सव पर गलियों में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को सार्वजनिक स्थानों पर सफाई करने के लिए जागरूक किया। प्रबंधक नरेंद्र आर्य, उप प्रधानाचार्य सुनील, गतिविधि इंचार्ज मीनाक्षी, बीना दूहन, रेनू, राजवंत, जसविंद्र, पूजा, कविता और रमा मौजूद रहीं। संवाद