कार्यक्रम में उपस्थित भारत माता वैलफेयर सोसाईटी के सदस्य। स्वयं
करनाल। सेक्टर-7 स्थित जेसीआई करनाल एजाइल व भारत माता वेलफेयर सोसायटी ने मंगलवार को शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें एसपीएस कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी। साथ ही अतिथिगणों ने कहा कि गणतंत्र दिवस के दिन हमें शहीदों के सपनों को पूरा करने का संकल्प लेना चाहिए। अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं, मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयोग के चेयरमैन संजय मदान व मेयर रेनू बाला गुप्ता रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, पार्षद सुजाता अरोड़ा व पार्षद प्रतिनिधि मुकेश अरोड़ा, सार्थक मित्तल, राजेश ढीगड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद