फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लेमन और सेक रेस में शामिल हुए बच्चे

Sun, 02 Nov 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। रेलवे रोड स्थित एसबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को दोदिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पहले दिन लेमन रेस, सेक रेस और खो-खो की स्पर्धा हुईं। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन के चेयरमैन दीवान कुलदीप सिंह चोपड़ा ने किया। पहले दिन कक्षा नर्सरी से चौथी कक्षा तक के बच्चों ने काफी उत्साह के साथ खेलों में भाग लिया। राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। एंजेल ने अंडर-17 सीबीएसई नॉर्थ जोन स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। खुशी ने फैंसिंग, समीर नरवाल ने शूटिंग और नमन ने फुटबॉल चैंपियनशिप में पदक प्राप्त किया था। खेलों के साथ बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दीं। प्रतियोगिता के परिणाम अंतिम दिन जारी किए जाएंगे। विद्यालय के वाइस चेयरमैन सरदार अचरण सिंह, सचिव सरदार जीपी सिंह, मैनेजमेंट सदस्य सरदार रघुवीर सिंह चावला, प्रधानाचार्या हरजीत कौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें